ये कैसी राजनीत की जा रही है ? एक पकिस्तान जाकर श्री मोदी जी को हटाने की बात करता है तो दूसरा पाकिस्तान वालो को यहाँ बुलाता है । ये सब क्या होरहा है ? श्री चेतन भगत ने सौ फीसदी सत्य कहा है । श्री केजरीवाल जी प्रदूषण के मामले में कारो पर दिल्ली में जो मुहिम चलाने वाले थे उस पर यू टर्न लिया कि अगर दिल्ली वालो को परेशानी होगी तो ये कार वाली मुहिम वापस ले लूगा । श्री केजरीवाल जी से मै पूछना चाहूगा कि MLA की तनुखा पाँच गुना बढ़ा दी इससे भी दिल्ली वालो को परेशानी हुई है और आपके अनुसार सब MLA ईमानदार है तो फिर एक ईमानदार और आम आदमी को तो इतने पैसे की क्या जरुरत है ? ये फैसला भी आपको वापस लेना चाहिये और ये शर्त तो आपकी पार्टी के घोषणा पत्र में भी नहीं है । कृपया दिल्लीवालो के साथ धोखा मत करिये ।

No comments:
Post a Comment