आंतकवाद का खात्मा होना चाहिये । आंतकी हमला कही पर भी हो उसमें हमेशा निर्दोष लोग ही मारे जाते है । फ्रांस में हमला हुआ लेकिन वहाँ की पुलिस, प्रशासन और सरकार ने डेढ़ घंटे में इस हमले को निबटा दिया था । इतना होते हुये भी फ्रांस के नागरिको, सरकार और विपक्षी दलो के नेताओ ने कोई अनरगल बयानबाजी नहीं की इन सबो की राष्ट्रभक्ति और सूझ-बूझ को सेल्यूट करता हूँ । एक ही बयान आया हम सब राष्ट्रपति के साथ है । इसी तरह फ्रांस की मिडिया की रिपोटिंग भी काबिले तारीफ है । किसी भी नागरिक से फालतू के सवाल जबाव नहीं । कोई भी अनावश्यक द्रश्य नहीं दिखाया गया जिससे लोग विचलित हो और ना ही ग्राउड से ऐसी रिपोटिग की गयी जिससे आतकवादियो को किसी भी प्रकार की मदद मिले । नपी तुली और देशहित रिपोर्टिग की गयी इसे कहते है पत्रकारिकता इन सबको भी सेल्यूट |
No comments:
Post a Comment