आग जब तक सिमित रहे या कहे काबू में रहे बहुत अच्छी है । और सर्दियो में तो आग बड़ी प्रिय लगती है । अग्नि पवित्र होती है इसीलिये पूजा, पाठ और हवन में प्रयोग किया जाता है । मनुष्य के मरने पर शरीर को आग में समर्पित कर दिया जाता है । यही अग्नि अगर बेकाबू हो जाये तो जहाँ लगती है सब कुछ भस्म कर देती है, सब जला कर राख कर देती है । इस तरह किसी के मन में आग है अगर ये बदला लेने वाली आग है तो दोस्तो ये सब कुछ जलाकर राख कर देगी और यदि धनात्मक (पोजिटिव) आग है तो सबका भला होगा खुद का भी भला होगा । एक धनात्मक आग जो भला करती है भला का उल्टा लाभ होता है । दूसरी ऋणात्मक आग हमेशा नुकसान पहुँचाती है । ऐसी आगो से बचना चाहिये और खास कर सर्दियो में आग से सावधान रहना चाहिये । गैस चुल्हा और गैस सिलेन्डर का रख रखाव ठीक से रखे और पूरी सावधानियाँ बरते ।
No comments:
Post a Comment